करनपुर में मिला गोमांस, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने 55 किलोग्राम गोमांस सहित दो चाकू एक तराजू वाट पन्नी व प्लास्टिक का बोरा बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM (IST)
करनपुर में मिला गोमांस, मुकदमा दर्ज
करनपुर में मिला गोमांस, मुकदमा दर्ज

जासं बभनान, बस्ती : गौर पुलिस ने शनिवार को करनपुर गांव के समीप 55 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम सूचना मिली कि करनपुर गांव के पुलिया के समीप कोई गोमांस बेचा जा रहा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मांस बेचने वाले भाग निकले। वहीं पुलिस ने 55 किलोग्राम गोमांस सहित दो चाकू, एक तराजू, वाट, पन्नी व प्लास्टिक का बोरा बरामद किया है। पुलिस ने उप निरीक्षक विजय कांत यादव की दी गई तहरीर पर मुसिर पुत्र असलम निवासी करनपुर सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

........

पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार घायल

जासं, बभनान, बस्ती : शनिवार को गौर- टिनिच मार्ग पर जोगिया गांव के समीप आटा लेकर घर लौट रहे 60 वर्षीय साइकिल सवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौर थानाक्षेत्र के दुबौलिया गांव निवासी राम कुमार मौर्या शनिवार को दिन में जोगिया गांव से साइकिल पर आटा लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दिया,जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आईं। भूमि विवाद को लेकर मारपीट, मुकदमा

जासं, विक्रमजोत, बस्ती: छावनी पुलिस ने मारपीट के मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी प्रिस सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की शाम पांच बजे खेत की जोताई करा रहे थे। इसी बीच बगल के गांव नेतवर पट्टी निवासी अशोक सिंह, उनकी पत्नी मीना सिंह और रवि सिंह वहां पहुंच गए। आरोप लगाया कि उन लोगों ने भूमि विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहा, मना करने पर लाठी-डंडा लेकर मारने-पीटने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद उनके दिव्यांग साले की रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोटें आयीं। मारपीट में वह भी चोटिल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी