सबका साथ,सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही योगी सरकार

विधायक ने चौपाल लगाकर बताई सरकार की उपलब्धियां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:41 PM (IST)
सबका साथ,सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही योगी सरकार
सबका साथ,सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही योगी सरकार

जासं परशुरामपुर,बस्ती: शनिवार को विधायक अजय सिंह ने परशुरामपुर क्षेत्र में चौपाल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा योगी सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है।

विधायक ने जुड़ईपुर, परशुरामपुर, बबुओना तथा नेवरी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। विधायक ने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही किसानों,नौजवानों को साधा। कहा बेरोजगारों को कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार चरम पर था। अब पारदर्शी व्यवस्था के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। नियुक्ति पत्र तक समारोह आयोजित कर वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को सम्मान निधि सीधे बैंक खाते में अंतरित किया जा रहा है । विधवा तथा वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन और दिसंबर से मार्च माह तक कार्ड धारकों को दो गुना राशन यानी एक यूनिट पर 5 किलो की जगह 10 किलो फ्री राशन के साथ तेल दाल तथा नमक देने की घोषणा योगी सरकार ने किया है।

विधायक ने कहा मखौड़ा धाम, श्रृंगी नारी हनुमान बाग चकोही,रामरेखा मंदिर, अमोढ़ा का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन के रूप में इसे विकसित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। सुनील तिवारी, दिलीप पाण्डेय, श्रवण तिवारी, आशीष शुक्ला, लालमनि अरविद सिंह, अमरजीत चौधरी, संतोष सिंह, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शिविर में 521 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, बस्ती : पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया गया। शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर आयोजित शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पं. सरोज मिश्र ने किया। अध्यक्षता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन तथा ब्लाक प्रमुख साऊंघाट अभिषेक कुमार रहे। शिविर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा प्रदेश मंत्री इमरान हुसैन सहित 521 लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवादी नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर मतदाता भाजपा को पुन: एक बार यूपी की सत्ता सौंपने को तैयार है। यही कारण है कि सर्व समाज तेजी के साथ पार्टी से जुड़ना चाहता है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी ऊर्जा लगाएं। सात दिसंबर को गोरखपुर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया। एनसीडीए के अध्यक्ष राजेश सिंह, व्यापार के जिला अध्यक्ष परमात्मा मद्देशिया, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह प्रधान संघ बहादुरपुर के अध्यक्ष अरविद सिंह, भाजपा नेता चंद्रमणि मिश्र, कपिद्र प्रताप सिंह, चित्रांश क्लब के अध्यक्ष शतेंद्र श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव, समाजसेवी अपूर्व शुक्ला, राम गोपाल कसौधन, आशीष सिंह, संतजी मिश्रा, अमन गुप्ता, भूपेंद्र दुबे, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, प्रभाकर चौरसिया, सरवर हुसैन, भोलू खान, आलोक चौरसिया, सरबजीत उपाध्याय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी