423 बूथों पर 15202 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जिला व ब्लाक स्तरीय अस्पतालों में हुआ वैक्सीनेशन किया जा रहा है जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:55 PM (IST)
423 बूथों पर 15202 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
423 बूथों पर 15202 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। इसी क्रम में सोमवार को अभियान चलाकर कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 423 बूथों पर 15 हजार 202 लोगों को टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। बूथों पर पहुंचे लोगों को क्रमवार टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में 157 लोगों को कोविशील्ड, 56 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता ने वैक्सीनेशन किया। तसनीमा फरहीन, बुशरा खातून ने सहयोग किया। जिला अस्पताल में 97 को कोविशील्ड, 41 को को-वैक्सीन लगी। एएनएम सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। इसके अलावा सभी 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। वहीं 12 एएनएम शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर टीकाकरण की। गांवगोड़िया में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया की देखरेख में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया गंभीर रूप से बीमार रहने वाले व्यक्तियों को खोजकर उनको टीका लगाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग लिया जा रहा है। अब तक जिले में 19 लाख 91 हजार 51 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय डा. एके कुशवाहा के नेतृत्व में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया। सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी की अगुवाई में क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक ने बताया कि 1022 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें कोविशील्ड व को-वैक्सीन बताया कि गांवों में भ्रमण करके छूटे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के प्रधान, सचिव व सफाई कर्मियों से सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी