96 बूथों पर 11 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

टीकाकरण अभियान में युवा वर्ग दिखा रहे हैं काफी उत्साह शनिवार को 22 हजार लोगों को टीका लगाने का था लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:22 PM (IST)
96 बूथों पर 11 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
96 बूथों पर 11 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : कोरोनारोधी टीकाकरण से छूटे लोगों को अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को जिले में 96 बूथों पर 11 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। 22 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

जनपद में चल रहे टीकाकरण अभियान में युवा वर्ग उत्साह दिखा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। पहला डोज ले चुके लोग जल्द से जल्द समय रहते दूसरी डोज लेकर सुरक्षित हो सकते हैं। बताया कि गंभीर रूप से बीमार रहने वाले लोगों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 240 को कोविशील्ड व 60 लोगों को कोवैक्सीन की डोज दी गई। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता व सुनीता त्रिपाठी ने वैक्सीनेशन किया। पलक श्रीवास्तव, दीपा ने सहयोग किया। जिला अस्पताल में 167 को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। अभिषेक चौधरी, सरिता सिंह व बरखा गौड़ ने सहयोग किया। ओपेक चिकित्सालय कैली में भी टीकाकरण कार्य हुआ। इसके अलावा 14 सीएचसी-पीएचसी, एएनएम सेंटरों व प्राथमिक स्कूलों एवं गांवों में शिविर आयोजित करके छूटे लोगों का टीकाकरण किया गया। नोडल अधिकारी नगरीय डा. एके कुशवाहा ने बताया कि शहर में 14 अन्य जगहों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) से टीकाकरण कार्य हुआ। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने सहयोग किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 15 लाख 27 हजार 380 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें 18 प्लस व 45 प्लस वाले लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी