शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

कलवारी थाने में मंगलवार को दर्ज कराया गया था मुकदमा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:25 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बस्ती : कलवारी पुलिस ने किशोरी को झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को दिन में एक बजे गायघाट के पास गाना गांव के मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को लालगंज थाना क्षेत्र के कड़सरी मिश्र गांव के रहने वाले युवक राहुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर जब वह आरोपित के घर पूछताछ करने गई तो उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कलवारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने की धारा के साथ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसओ कलवारी अरविद कुमार शाही और उनकी टीम ने आरोपित को थानाक्षेत्र के गायघाट बाजार स्थित गाना गांव के मोड़ पर धर दबोचा। देवर ने भाभी की काटी नाक, गिरफ्तार

पुरानी बस्ती: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में देवर द्वारा भाभी का नाक कान काटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिण दरवाजा मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 अक्टूबर को उनका देवर इफ्तेखार आलम, उन्हें अपशब्द कह रहा था। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनकी नाक को दांत से काट लिया। इससे वादिनी के नाक का बायां हिस्सा कटकर अलग हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इफ्तेखार आलम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी