जिले में 76097 पशुओं का होगा निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान

गोकुल मिशन-3 डोर-टू-डोर पहुंच रही पशुपालन विभाग की टीम 31 मई 2022 तक चलेगा निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान अभियान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:29 PM (IST)
जिले में 76097 पशुओं का होगा निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान
जिले में 76097 पशुओं का होगा निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान

जागरण संवाददाता, बस्ती : पशुपालन विभाग की ओर से जिले में पशुओं का निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान कराया जा रहा है।

पहली अगस्त से शुरू कृतिम गर्भाधान का यह अभियान अगले साल 31 मई तक चलेगा। पशुपालन विभाग की ओर से पहली अगस्त से जिले में निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पशुपालन विभाग की टीम डोर-टू-डोर पशुपालकों के घर पहुंच रही है। वहां पशुओं का कृतिम गर्भाधान किया जा रहा है। टीम में पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। टीम अधिकतम एक पशु का निश्शुल्क तीन बार कृतिम गर्भाधान कर सकती है। यदि एक बार कृतिम गर्भाधान सफल रहा तो दोबारा इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में पशुपालकों के पास 125703 गाय तो 343799 भैंस हैं। इनमें से कुल 76097 का निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान कराए जाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 7230 पशुओं का कृतिम गर्भाधान किया जा चुका है। 31 मई 2022 तक निश्शुल्क कृतिम गर्भाधान का लक्ष्य पूरा किया जाना है। अगस्त से ही पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव पशुपालकों के पास पहुंच रहीं हैं। पशुपालक पशुओं के गरम होते ही टीम को सूचित करते हैं। ऐसे में टीम को 16 से 20 घंटे के बीच पहुंचकर पशुओं का कृतिम गर्भाधान करना होता है। इसके लिए पशुपालकों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

डा. अश्वनी कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी लक्ष्य के अनुरूप रजिस्ट्रेशन न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

जासं,बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जन्मजात कटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य के अनुरूप न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा कर रही थी। उन्होंने समीक्षा में पाया कि अभी तक केवल 38 बच्चों का रजिस्ट्रेशन ही हो पाया है। सल्टौआ में शून्य,कप्तानगंज, बहादुरपुर, दुबौलिया, परसरामपुर, हर्रैया में 1-1 तथा विक्रमजोत में मात्र दो का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिलाधिकारी ने यहां तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारियों को चेतावनी दी है।

बताया कि पंजीकरण का कार्य 21 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नं. 9454159999, 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी