बभनान के जवान को मिला पुलिस पदक

अनंतनाग में दो आतंकियों को मार गिराया था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM (IST)
बभनान के जवान को मिला पुलिस पदक
बभनान के जवान को मिला पुलिस पदक

बस्ती : गोंडा जनपद की सीमा में स्थित बभनान कस्बे के करनपुर निवासी केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल के निरीक्षक राम कुमार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अनंतनाग में दो आंतकियों को मार गिराया था।

19 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम के कादरपुर में सीआरपीएफ की 80 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उन्हें मेडल लगाकर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। छपिया थाने के सिसहनी सुकरौली गांव निवासी राम कुमार 36 वर्ष से सीआरपीएफ में तैनात हैं। बताया कि 8 दिसंबर 2016 को उनकी मुठभेड़ दो आतंकियों से हो गयी थी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। रामकुमार वर्तमान में झारखंड में तैनात हैं।

chat bot
आपका साथी