शस्त्र लाइसेंस का थानों से कराया जाए सत्यापन

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:04 AM (IST)
शस्त्र लाइसेंस का थानों से कराया जाए सत्यापन
शस्त्र लाइसेंस का थानों से कराया जाए सत्यापन

बस्ती : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया।

निरीक्षण के दौरान कहा कि शस्त्र लाइसेंस का थानों से सत्यापन कराया जाए। लाइसेंस आवेदन के साथ गारंटर का शपथ पत्र एक निर्धारित प्रारूप पर संलग्न होना चाहिए। जिससे सभी शपथ पत्र में एकरूपता बनी रहे। महिला कर्मचारी ऊषा देवी निरीक्षण में दोबारा अनुपस्थित पाई गई। डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आए और अपना कार्य करें। कार्यालय में उपस्थित रहना वर्तमान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी, कर्मचारी इसका अनुपालन करें। एडीएम रमेश चंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी