एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, सांसत में रहे मरीज

फोटो 5 कैचवर्ड- मांग क्रासर - कर्मचारियों ने लगाया बर्खास्तगी की साजिश का आरोप - प्रांतीय ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:51 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, सांसत में रहे मरीज
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, सांसत में रहे मरीज

बस्ती : प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एंबुलेंस संगठन के बैनर तले जिले में एंबुलेंस कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, इससे शहर से लेकर गांवों तक में जरूरतमंद परेशान रहे। कर्मचारियों ने कहा कि बर्खास्तगी की भी साजिश रची जा रही है। यह पेट पर लात मारना है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान के बिना धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना योद्धा से नवाजा है, बावजूद इसके कंपनी मनमानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधीन 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की साजिश हो रही है।

संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा (एएलएस) में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर बदला न जाए, अनुभव वाले कर्मचारियों को ही रखा जाए। कोरोना में अग्रणी भूमिका निभा रहे योद्धाओं को ठीकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में जान गंवाने वालों के आश्रितों के परिवारों को बीमा राशि 50 लाख और सहायता राशि जारी हो और कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। एंबुलेंस कर्मचारी को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे का ओवरटाइम दें, प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी दें।

महामंत्री आरबी साहू ने कहा कि कर्मचारियों की सहानुभूति पूर्वक यथास्थिति नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न ली जाए। हम सभी कर्मचारी पूर्व कंपनी में सेवा दे रहे हैं और प्रशिक्षित कर्मचारी उन्होंने कहा कि अगर संगठन के सभी मांगों को सरकार व कंपनी नहीं मानती है तो धरना तेज होगा। धरना अनवरत रहेगा। कर्मचारियों ने संगठन की एकता के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं धरना के समर्थन में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी भी जीआइसी पहुंचे। उन्होंने कर्मियों को आश्वासन दिया कि एंबुलेंस कर्मियों के लिए वह आगे तक लड़ाई लड़ेंगे। उनका हक दिलवाएंगे। सरकार कर्मियों का शोषण कर रही है। अनूप पांडेय, महेंद्र दुबे, रमेश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, राममणि ओझा, राज किशोर पांडेय, महेंद्र कुमार, शंभूनाथ, रमेश यादव, रवि प्रताप पाठक, अभय कुमार पाठक ने संबोधित किया।

इस दौरान अंकित पांडेय, श्यामसुंदर, परमात्मा प्रसाद, कुशल यादव, श्रीनिवास मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, हेमंत मिश्रा, विजय कुमार चौरसिया, अर्जुन, राम भेज गौड़, सजीवन सिंह, मृलाण सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।

एंबुलेंस प्रभारी डा. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए चार एंबुलेंस चल रही है। पूरे प्रदेश में धरना चल रहा है। जल्द ही कोई निष्कर्ष निकलेगा।

---

जीआइसी पहुंचा प्रशासनिक अमला : एंबुलेंस सेवा ठप कर धरना दे रहे एंबुलेंस कर्मियों को मनाने प्रशासनिक अमला जीआइसी पहुंचा। बात न मानने पर अल्टीमेटम दिया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने कर्मियों से कहा कि वह एंबुलेंस की चाबी दे दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शाम तक चाबी देने के निर्देश दिए। कोतवाल शिवाकांत मिश्र भी मय फोर्स मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी