हक के लिए गरजे एंबुलेंस कर्मी

जिला प्रवक्ता महेंद्र वर्मा ने कहा नई टेंडर प्रक्रिया होने से दूसरी कंपनी जिगित्सा हेल्थ केयर लगातार नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है जिसको लेकर संघ में रोष व्याप्त है। यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगे नहीं सुनी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:13 PM (IST)
हक के लिए गरजे एंबुलेंस कर्मी
हक के लिए गरजे एंबुलेंस कर्मी

बस्ती : जीवनदायिनी एंबुलेंस संगठन के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने हक के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर हुंकार भरी। कर्मियों ने एनएचएम में समायोजन करने को लेकर आवाज उठाई। अध्यक्षता बस्ती एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर पांडेय व संचालन जिला महामंत्री आरबी साहू ने किया।

जिला महामंत्री आरबी साहू ने कहा कि प्रदेश में जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के समस्याओं की समस्याओें पर न तो सरकार और ना कंपनी ध्यान दे रही है, जिसके चलते प्रदेश कमेटी के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। कोरोना काल में मृत कर्मियों को आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाए।

एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) के कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए। अनुभवी कर्मचारियों को ही रखा जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रित के परिवारों को जल्द 50 लाख की सहायता दी जाए। कंपनी बदलने पर कर्मचारियों के वेतन में किसी प्रकार की कटौती न की जाए। जब तक सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे का ओवर टाइम दिया जाए, 23000 प्रतिमाह वेतन व प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी दिया जाए।

जिला प्रवक्ता महेंद्र वर्मा ने कहा नई टेंडर प्रक्रिया होने से दूसरी कंपनी जिगित्सा हेल्थ केयर लगातार नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है, जिसको लेकर संघ में रोष व्याप्त है। यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगे नहीं सुनी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उप कोषाध्यक्ष रमेश यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री राममणि ओझा, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर पांडेय, उप मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय, जिला सलाहकार शंभूनाथ, रमेश यादव, रवि प्रताप पाठक, अभय कुमार पाठक, अंकित पांडेय आदि रहे।

कुदरहा सीएचसी पर एंबुलेंस चालकों का धरना

जीवनदायिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय व प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार के आह्वान पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में एंबुलेंस चालकों ने धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार ने अध्यक्षता की। एंबुलेंस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला प्रवक्ता महेंद्र चौधरी ने बताया कि जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के समस्याओं को तत्काल सरकार और कंपनी मिलकर निवारण नहीं करती है तो यह संगठन पूरे जिले में 26 जुलाई को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा।

प्रवीन त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, छोटे लाल यादव, राजेश्वर प्रसाद, राहुल यादव,शौरभ दूबे, खलीलुद्दीन, अमरनाथ यादव, प्रवीन यादव, नगेंद्र,उत्तम कुमार, कृष्णकुमार पाठक, केशव राम, परमवीर, विजय कुमार, इंद्रजीत शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी