अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे बांटे

परिषद के जिला सह संयोजक सुधांशू त्रिपाठी जी ने कहा पर्यावरण प्रदूषण अधिक होने के कारण तमाम तरह की विपदा आ रही है। ऐसे में एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी होती है कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पौधारोपण करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM (IST)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे बांटे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे बांटे

बस्ती: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पौध वितरण अभियान के तहत लोगों में तुलसी का पौधा वितरित किया। रविवार को महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल,उप्र भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र नाथ तिवारी को तुलसी का पौधा भेंट किया।

परिषद के जिला सह संयोजक सुधांशू त्रिपाठी जी ने कहा पर्यावरण प्रदूषण अधिक होने के कारण तमाम तरह की विपदा आ रही है। ऐसे में एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी होती है कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पौधरोपण करें। जिला इंटरनेट मीडिया प्रमुख आदर्श पांडेय ने कहा कि परिषद ने इस अभियान को आंदोलन की तरह लिया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को पौधारोपण के प्रति प्रेरित भी करने का संकल्प लिया है।

सादगी के साथ मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में रविवार को गायत्री जयंती (गंगा दशहरा) का पावन पर्व कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया गया। मंदिर में अखंड जप के साथ विविध संस्कारों को यज्ञशाला में संपन्न किया गया।

संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल ने गायत्री जयंती पर्व के महात्म्य को बताया। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा की गायत्री साधना से कोई अनिष्ट नहीं होता ,मंत्रों की साधना में एक विशेष विधि व्यवस्था होती है। इस दौरान कोरोना का टीका लगवाने की अपील भी की गई। जगदीश प्रसाद शुक्ल, अर्जुन उपाध्याय,जगदंबिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव, केके पांडेय, कपिल देव, स्वामी दयाल, आदित्य, श्याम पांडेय, संजय, वीरेंद्र नाथ पांडेय, महेश्वरानंद, विशाल, शिवम, कमलेश, राजकुमार, श्रवण शुक्ल,विवेक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी