सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

बस्ती: समाजवादी पार्टी की ओर जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर गुरुवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM (IST)
सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

बस्ती: समाजवादी पार्टी की ओर जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर गुरुवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण मिश्र ने रैली को रवाना किया। साइकिल यात्रा कंपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां जन सभा के रूप में तब्दील हो गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि रोकने व कोरोना काल में लोगों का इलाज तो दूर अंतिम संस्कार तक करा पाने में पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ो रुपया बकाया है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, दूधराम, जावेद पिडारी, सिद्धेश सिन्हा, महेश तिवारी, विजय विक्रम आर्य, राजेंद्र चौधरी, मो. सलीम, कक्कू शुक्ल, सत्य प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में कटेश्वर पार्क से शास्त्री चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रत्नाकर धुशिया,अब्दुल, मोहम्मद आमिर खान, अशोक यादव मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के संयोजन में विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के गौर ब्लाक के हलुआ से साइकिल यात्रा निकाली गई। जो बेलवारिया, रानीपुर, कछिया, छिथहा, गोन्हा, सावडीह होते हुए हलुआ तक पहुंची। यदुराम यादव , निर्मल सिंह ,श्री प्रकाश गुप्ता, मौलाना इलयास, संजय सिंह राठौर मौजूद रहे। भानपुर कार्यालय के अनुसार

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह के नेतृत्व में सोनहा से भानपुर तहसील मुख्यालय तक पद यात्रा और साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। नरखोरिया से तहसील मुख्यालय तक विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उमर खां के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। रुधौली कार्यालय के अनुसार रुधौली भानपुर चौराहे पर पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में बस्ती-बांसी मार्ग साइकिल यात्रा निकाली गई। बसंतपुर से होते हुए रुधौली बखिरा मार्ग से तहसील मुख्यालय तक पहुंचा गया। सीताराम यादव ,रामकुमार यादव, अमित यादव , प्रदेश सचिव राकेश चौधरी, शैलेन्द्र यादव ,लकी यादव,अखिलेश यादव ,अवधेश यादव, फूलचन्द्र यादव राजेन्द्र मौजूद रहे।

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में अवधेश सिंह ढाबा से हर्रैया तहसील मुख्यालय तक साइकिल यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद सिंह पप्पू व अरविन्द यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा हर्रैया तहसील परिसर तक गई। तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया गया ।

वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याममणि यादव की अगुवाई में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सिकटा से साइकिल रैली निकली गई। मदनपुरा, हरदी, तेनुई मंदिर के रास्ते लोग गौर ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचे। श्याममणि यादव ने सपा शासनकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सभी से एक बार फिर पार्टी से जुड़ने की अपील की। राजेश यादव, गुड्डू यादव, अनिल यादव, राम भजन वर्मा, सुभाष यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। सपा नेता विपिन कुमार शुक्ला की अगुवाई में जिगिना चौराहे से रोडवेज होते हुए साइकिल यात्रा दक्षिण दरवाजे तक गया। प्रधान अनिरुद्ध श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, विनोद शुक्ला बब्लू,चन्दन पांडेय, शिशिर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी