एडीएम ने अइलहवा तटबंध का किया निरीक्षण, लोगों की दुश्वारियों को जाना

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र नायब तहसीलदार हर्रैया राजस्व टीम एवं आपदा विशेषज्ञ द्वारा तहसील हर्रैया के ग्राम पंचायत कुसमौडीह के केवटहिया कुंसमौर गोविदापुर व अइलहवा तटबंध का निरीक्षण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:52 PM (IST)
एडीएम ने अइलहवा तटबंध का किया निरीक्षण, लोगों की दुश्वारियों को जाना
एडीएम ने अइलहवा तटबंध का किया निरीक्षण, लोगों की दुश्वारियों को जाना

फोटो- 22

- एडीएम , नायब तहसीलदार हर्रैया, राजस्व टीम एवं आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों ने गांवों का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, परशुरामपुर: हर्रैया तहसील के कुछ गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। शुक्रवार को इन गांवों का जायजा लेने अधिकारी पहुंचे। यहां अधिकारियों ने फसल नुकसान,मवेशियों का चारे का संकट तथा लोगों की दुश्वारियों के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार हर्रैया, राजस्व टीम एवं आपदा विशेषज्ञ द्वारा तहसील हर्रैया के ग्राम पंचायत कुसमौडीह के केवटहिया, कुंसमौर, गोविदापुर व अइलहवा तटबंध का निरीक्षण किया गया। तटबंध पर बनी पुलिया का दीवार रिसाव के चलते ढह गया था, जिससे फसलें जलमग्न हो गई। मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। लोगों के घरों में पानी भी घुस गया है। जिससे लोगों आने जाने में काफी असुविधा हो रही है।

डीएम ने तहसील प्रशासन को इन गांव में तत्काल राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जलजमाव से उत्पन्न होने वाले संक्रमण एवं बीमारियों के बारे में आपदा विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गई। एडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा पशु चिकित्सक को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्लोरीन का टेबलेट वितरण को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान और झोपडि़यों की सूचना एकत्र कर एक दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

रोजगार सेवकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक इकाई साऊंघाट के उपाध्यक्ष अमित कुमार चौरसिया की अगुवाई में शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा को सौंपा। इसमें संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे और सेवा समाप्ति की कार्यवाही को वापस लेने, मार्च 2021 से लेकर अब तक का मानदेय देने सहित अन्य मांग शामिल हैं। ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव ने कहा कि संगठन के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। अमित किशोर यादव, सर्वजीत ,अमित कुमार अमरनाथ, इंद्रसेन ऋतुराज चौधरी, अरुण कुमार ,अभिमन्यु, मस्तराम,झिनकी देवी सुमनलता, बीना ,हरिश्चंद्र, जितेंद्र राणा, अभिषेक, गंगाराम, शिवेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी