बड़ेवन चौराहे पर स्थापित होगा आचार्य शुक्ल की प्रतिमा

अपनी ही धरती पर उपेक्षा का दंश झेल रहे आचार्य रामचंद्र शुक्ल की सुधि जिला प्रशासन ने ली है। फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ेवन के निकट स्थापित उनकी प्रतिमा को हटाकर एक खेत में रखवा दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन पर लोग आचार्य शुक्ल के प्रतिमा की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। जिला प्रशासन ने इसे बड़ेवन चौराहे पर स्थापित करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:07 AM (IST)
बड़ेवन चौराहे पर स्थापित होगा आचार्य शुक्ल की प्रतिमा
बड़ेवन चौराहे पर स्थापित होगा आचार्य शुक्ल की प्रतिमा

बस्ती: अपनी ही धरती पर उपेक्षा का दंश झेल रहे आचार्य रामचंद्र शुक्ल की सुधि जिला प्रशासन ने ली है। फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ेवन के निकट स्थापित उनकी प्रतिमा को हटाकर एक खेत में रखवा दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन पर लोग आचार्य शुक्ल के प्रतिमा की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। जिला प्रशासन ने इसे बड़ेवन चौराहे पर स्थापित करने का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को पहले खेत में जाकर वहां रखी आचार्य शुक्ल की प्रतिमा को देखा। और उसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ बड़ेवन पहुंचकर प्रतिमा स्थापना स्थल देखा। बताया कि बड़ेवन में बस्ती बांसी मार्ग और फोरलेन के सर्विस रोड के बीच बने तिराहे पर आचार्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शुक्रवार को यह कार्य शुरू भी करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी