श्रीराम मंदिर निर्माण को निकाली शोभायात्रा

भगवान श्रीराम की अद्भुत झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को निकाली शोभायात्रा
श्रीराम मंदिर निर्माण को निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, मुंडेरवा, बस्ती : भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर सोमवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय की अगुवाई में बड़ी संख्या हिदूवादी कार्यकर्ता जगदीशपुर मंझरिया गांव के पास एकत्र हुए। यहां से भगवान श्रीराम की अद्भुत झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष हो रहे थे।

यात्रा प्रमुख कस्बे से होते हुए अहरा चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ता भगवा पगड़ी बांधे पैदल चल रहे थे। आमजन से मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान भी किया। यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। यात्रा में शामिल रथ पर सवार पुरोहितों ने मंत्रोच्चार का गूंज किया। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया था। जगह-जगह यात्रा में शामिल लोगों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा भी की। पूर्व जिलामंत्री विजय रंजन त्रिपाठी, अभिनाथ श्रीवास्तव उर्फ रवि, दीपू अग्रहरि, पवन चौधरी, राम दिनेश चौधरी, बब्लू दुबे, अर्सित जायसवाल, भरथरी मौर्य, जितेंद्र मिश्र, विवेक कुमार, बंटी कसौधन मौजूद रहे। कृष्ण की बाल लीला सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

जासं दुबौलिया हर्रैया बस्ती: दुबौलिया विकास क्षेत्र के बभनपुरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार की रात अयोध्या से आए कथा व्यास बालमुकुंद शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। उनके मुख से प्रभु की कथा सुन मौजूद श्रद्धालु भी भक्ति में लीन होकर जयकारें लगाने लगे। पूजा अर्चना के बाद कथा व्यास ने प्रभु श्री हरि के भजन से कथा की शुरुआत की। उनके मुख से प्रभु को समर्पित नटखट-नटखट नंद गोपाल. भजन ने मौजूद श्रद्धालुओं को भाव विभोर होकर झूमने पर विवश कर दिया। इसके उपरांत कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई। कहा कि जब प्रभु अपने बाल्यकाल में बांसुरी बजाते थे तो हर कोई मंत्रमुग्ध होकर उनकी भक्ति में लीन हो जाता था। उन्होंने मौजूद भक्तों को भगवान कृष्ण के पूतना उद्धार की कथा भी सुनाई। बीच-बीच में कथा व्यास ने अपने भजनों से भी पंडाल को भक्तिमय बनाये रखा। इस मौके पर शिवप्रसाद पाण्डेय, हनुमान दास, सुरेश पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, मन्तु तिवारी, सत्यवान सोनी, मुन्ना दूबे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी