84 घंटे की आयकर सर्च में बेदाग निकला

प्रेस को जारी वीडियो में विधायक ने आयकर छापे के दौरान चल रही एक- एक चर्चाओं का खुलकर जवाब दिया। कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं। विपक्ष का यह आरोप कि सरकार लोगों को डराने-फंसाने के लिए एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं सरासर निराधार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:08 PM (IST)
84 घंटे की आयकर सर्च में बेदाग निकला
84 घंटे की आयकर सर्च में बेदाग निकला

बस्ती: विधायक अजय सिंह ने तीन दिन और 84 घंटे तक आयकर विभाग की सर्च को लेकर रविवार को दावा किया कि सर्च में बेदाग निकला हूं। आयकर की जांच में एक रुपये की भी वित्तीय अनियमितता नहीं पाई गई है। विरोधियों की साजिश असफल हो गई है। कहा, राजनीति व्यापार नहीं बल्कि उनका मिशन है। वह हर्रैया क्षेत्र को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने समर्थकों,कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से विश्वास बनाए रखने की अपील की।

प्रेस को जारी वीडियो में विधायक ने आयकर छापे के दौरान चल रही एक- एक चर्चाओं का खुलकर जवाब दिया। कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं। विपक्ष का यह आरोप कि सरकार लोगों को डराने-फंसाने के लिए एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं, सरासर निराधार है। इसका जीता जागता मैं उदाहरण हूं। मेरे खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। आयकर ने बस्ती में उनके लजघटा स्थित पैतृक आवास, लखनऊ स्थित कार्यालय एवं आवास पर छापा मारा। तीन दिन तक 84 घंटे की गहन सर्च की गई। आयकर रिर्टन के हिसाब से उनकी संपत्तियां पाई गईं। कहा कि उनके पास गैस एजेंसी, ट्रांसपोर्ट, रीयल स्टेट के अलावा खेतीबारी है। ईमानदारी के साथ जो कमाते हैं, उसका सरकार को टैक्स देते हैं।

भाजपा ने वादों के भंवरजाल में फंसा कर लोगों को केवल छला

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने साऊंघाट ब्लाक के पुर्सिया गांव में चौपाल लगाकर समूह से जुड़ी महिलाओं एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश सरकार ने जनता को वादों के भंवरजाल में फंसा कर सिर्फ छला है। जनता परिवर्तन चाह रही है। कांग्रेस की एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में सक्षम है।

कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक उत्पीड़न महिलाओं का हो रहा है। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हक के लिए आवाज उठाने पर उसे दबा दिया जा रहा है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। सपा व बसपा दोनों ही जातिगत राजनीति को बढ़ावा देती है,केवल कांग्रेस ही सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है। शर्मिला, रीता सिंह, आशा सिंह, विद्यावती, रंजना, मधुलिका, संध्या, कुसुम, कमलावती, राजकुमारी, सुनीता, अवधेश कुमार शर्मा, हरीश्चन्द्र सिंह, फिरोज खान, महेन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी