400 केवी भौखरी उपकेंद्र की टेस्टिग शुरू

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविद कुमार ने बताया कि टांडा-भौखरी 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 137 बिजली टावर लोकल में 169 बिजली टावर बन गए हैं। उर्जीकृत करने के लिए टेस्टिग कार्य चल रहा है। एनओसी मिलते ही उसे चार्ज कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:43 PM (IST)
400 केवी भौखरी उपकेंद्र की टेस्टिग शुरू
400 केवी भौखरी उपकेंद्र की टेस्टिग शुरू

बस्ती : जनपद के बहुप्रतीक्षित परियोजना टांडा-भौखरी 400 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होगी। ऊर्जीकरण के लिए रियल टाइम डाटा ट्रांसमिशन व हाई वोल्टेज टेस्टिग कार्य चल रहा है। विभाग ने पावर हाउस को ऊर्जीकृत कराने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मांगा है। उम्मीद है कि हरी झंडी मिलने पर पावर हाउस को 10 मार्च को चार्ज कर दिया जाएगा।

828 करोड़ की लागत से बन रहे 400 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र के चार्ज होते ही जिला बिजली का हब बन जाएगा। भौखरी उपकेंद्र से बस्ती मंडल के तीनों जिले और देवीपाटन मंडल के गोंडा व अयोध्या तथा लखनऊ मंडल के कुछ जिले को बिजली आपूर्ति की जाएगी। बस्ती की बिजली से इन मंडलों के गांवों में रोशनी फैलेगी। परियोजना के पूर्ण होने से लोगों में खुशी है। वैसे विभाग ने निर्माण कार्य तीन फरवरी को पूर्ण कर लिया था। लाइन कोरीडोर का कार्य पूर्ण होने के बाद पावर हाउस से आपूर्ति की टेस्टिग कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 220 व 132 केवी के होंगे चार-चार फीडर

400 केवी विद्युत उपकेंद्र से 220 व 132 केवी विद्युत ट्रांसमिशन उपकेंद्र होंगे। 220 केवी उपकेंद्र से 132 केवी गोंडा, बस्ती में एक-एक व इलरीपार संतकबीरनगर में दो उपकेंद्र पर आपूर्ति होगी। इसके अलावा 132 केवी उपकेंद्र से हर्रैया, दर्शननगर, अयोध्या, रुधौली 132 केवी को आपूर्ति दी जाएगी। 660 मेगावाट मिलेगी बिजली

टांडा एनटीपीसी से 400 केवी भौखरी उपकेंद्र को 660 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जाएगी। इतनी एनर्जी मिलने के बाद जिले में गर्मी में होने वाले लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। विभाग का दावा है कि 20 साल तक बिजली की भरपूर उपलब्धता बनी रहेगी। उपकेंद्र के संचलन ने बस्ती 220 व 132 केवी व हर्रैया 132 केवी संचालित ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर लोड भी कम हो जाएगा।

अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन अरविद कुमार ने बताया कि

टांडा-भौखरी 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 137 बिजली टावर, लोकल में 169 बिजली टावर बन गए हैं। उर्जीकृत करने के लिए टेस्टिग कार्य चल रहा है। एनओसी मिलते ही उसे चार्ज कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी