कोरोना संदिग्ध 24 मरीजों का लिया गया सैंपल

उन्होंने बताया कि घरों में 11619 लोग क्वारंटाइन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 11:11 PM (IST)
कोरोना संदिग्ध 24 मरीजों का लिया गया सैंपल
कोरोना संदिग्ध 24 मरीजों का लिया गया सैंपल

बस्ती : कोरोना वायरस के संदिग्ध 24 मरीजों का नमूना रविवार को लिया गया। मेडिकल कालेज बस्ती के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने बताया कि भर्ती नौ मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है। 43 मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है। बताया कि रविवार को दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, अब यहां पांच मरीज आइसोलेशन वार्ड में हैं। वहीं जिला अस्पताल में 15 सैंपल लिया गया। सभी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया बस्ती मेडिकल के चिकित्सालय में 36, मेडिकल कालेज में 32 तथा जिला अस्पताल में 15 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न 188 स्कूलों में 1773 व्यक्ति क्वारंटाइन किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी