अभियान में 415 बूथों पर 17609 लोगों को लगा टीका

जिला व ब्लाक स्तरीय अस्पतालों में हुआ वैक्सीनेशन शहर में कई टीमों व एमएमयू को लगाकर किया जा रहा है वैक्सीनेशन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:25 PM (IST)
अभियान में 415 बूथों पर 17609 लोगों को लगा टीका
अभियान में 415 बूथों पर 17609 लोगों को लगा टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को अभियान चलाकर कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 415 बूथों पर 17 हजार 609 लोगों को टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कुल 36 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। बूथों पर पहुंचे लोगों को क्रमवार टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में 136 लोगों को कोविशील्ड, 54 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी ने वैक्सीनेशन किया। तसनीमा फरहीन, बुशरा खातून, पलक श्रीवास्तव ने सहयोग किया। जिला अस्पताल में 80 को कोविशील्ड, 57 को को-वैक्सीन लगी। एएनएम अपूर्वा, सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। इसके अलावा सभी 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। शहर में कई टीमों द्वारा विभिन्न हिस्सों में जाकर टीकाकरण किया। केडीसी व बैरिहवा में नोडल अधिकारी नगरीय डा. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया की देखरेख में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया गंभीर रूप से बीमार रहने वाले व्यक्तियों को खोजकर उनको टीका लगाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग लिया जा रहा है। अब तक जिले में 19 लाख 48 हजार 269 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय डा. एके कुशवाहा के नेतृत्व में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया। सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी की अगुवाई में क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक ने बताया कि 1365 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें कोविशील्ड व को-वैक्सीन बताया कि गांवों में भ्रमण करके छूटे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के प्रधान, सचिव व सफाई कर्मियों से सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी