Zari Artisan Robbery Case : CCTV कैमरे में कैद नहीं हुए डकैती डालने वाले बदमाश, करीबियों की ओर घूम रही शक की सुई

Zari Artisan Robbery Case बारादरी के रबड़ी टोला में जरी कारीगर राशिद के घर डकैती मामले में उसके किसी करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना के हर पहलू उसी की ओर इशारा कर रहे हैं। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:43 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:43 AM (IST)
Zari Artisan Robbery Case : CCTV कैमरे में कैद नहीं हुए डकैती डालने वाले बदमाश, करीबियों की ओर घूम रही शक की सुई
Zari Artisan Robbery Case : CCTV कैमरे में कैद नहीं हुए डकैती डालने वाले बदमाश

बरेली, जेएनएन। Zari Artisan Robbery Case : बारादरी के रबड़ी टोला में जरी कारीगर राशिद के घर डकैती मामले में उसके किसी करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना के हर पहलू उसी की ओर इशारा कर रहे हैं। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि बदमाश कारीगर के घर, गली व आस-पास के क्षेत्र से पूरी तरह वाकिफ थे। इसलिए दुकान के जिस छोर पर कैमरा लगा था उस ओर से बदमाश आए-गए नहीं। कारीगर के घर की सामने वाली गली से आए तो बदमाश डीवीआर व वाई-फाई की बैट्री व मोबाइल लेकर चले गए।

रबड़ी टोला के रहने वाले जरी कारीगर राशिर के घर गुरुवार रात पौने दस बजे चार बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश घर के लोगों को बंधक बनाकर उसके घर में रखे जेवर व 20 हजार की नगदी लूट ले गए थे। बदमाशों ने करीब सवा घंटे घर को खंगाला। बदमाश का एक साथी छिने पर ही खड़ा होकर रेकी कर रहा था जबकि तीन ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

तीनों आपस में एक दूसरे को ठाकुर, राहुल व संतोष नाम से बुला रहे थे। घटना के बाद भागे बदमाशों की चाकू घर के सामने वाली गली में छूट गई थी। इंस्पेकटर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि परचून दुकान का सीसीटीवी खंगाला गया उसमे बदमाश कैद नहीं हुए हैं। साफ है कि बदमाशों ने पूरी तरह से रेकी कर रखी थी।

पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब 

1- मेन गेट का दरवाजा खुला ही क्यों छोड़ गए बदमाश।

2- सवा घंटे सीढ़ी पर खड़ा रहा बदमाश।

3- इस्लाम को आसानी से एंट्री कैसे मिली, उसे रोका क्यों नहीं गया।

4- कमरे में बाहर से कुंडी क्यों नहीं लगाई गई।

5- जिस गली से आए, उसी गली से गए।

मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शुरुआती बिंदु पर किसी करीबी के ही घटना में शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।- नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी

chat bot
आपका साथी