केंद्रीय मंत्री के योग्यता पैमाने पर युवाओं ने कसा तंज, Bareilly News

उत्तर भारत में योग्यता का युग समाप्त हो चुका है। चाहे वो रोजगार की बात हो या फिर राजनीति की। योग्यता अब सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र तक सीमित है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:48 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 01:55 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री  के योग्यता पैमाने पर युवाओं ने कसा तंज, Bareilly News
केंद्रीय मंत्री के योग्यता पैमाने पर युवाओं ने कसा तंज, Bareilly News

जेएनएन, बरेली : रोजगार के मुद्दे पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के योग्यता से जुड़े एक बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों में असंतोष पैदा कर दिया है। फेसबुक और वाट्सएप के स्थानीय ग्रुप में प्रतिक्रियाएं हो रहीं।

फेसबुक वाॅल पर मिलने लगी प्रतिक्रिया 

फेसबुक यूजर अवनीश चौबे ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा-वाह मंत्री जी। अनेकों प्रणाम। कम से कम से कम योग्यता के बारे में सोचा तो। यह तो सर्वविदित है कि उत्तर भारत में योग्यता का युग समाप्त हो चुका है। चाहे वो रोजगार की बात हो या फिर राजनीति की। योग्यता अब सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र तक सीमित है। विनय तिवारी ने ट्वीट किया संतोष जी, आप ठीक बोल रहे हैं। वहीं, उनके समर्थन में भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। यूजर देवेंद्र सिंह ने लिखा-शिक्षा की स्थिति बदतर होती जा रही है। इस स्थिति में योग्य लोग कैसे निकलेंगे। बयान पर शोर मचाने के बजाय स्थिति पर मंथन की जरूरत है।

ट्वीट पर जताया असंतोष 

बरेली कॉलेज और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक भी उनके बयान से असहमति जताते दिखे। डॉ. आलोक खरे ने भी ट्वीट किया है।

उत्तर भारत के लोगों में अपार योग्यता है। शीर्ष पर पहुंचे तमाम लोगों ने यह साबित भी किया है। ऐसे में योग्यता नहीं होना कहना सरासर गलत बयान है।

- रामदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

बड़ा कद रखने वाले सत्ता पक्ष के मंत्री का यह कहना कि लोगों में योग्यता नहीं है, ठीक नहीं है। उन्हें इस तरह की गलत बात नहीं कहनी चाहिए।

- शुभलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा

chat bot
आपका साथी