मोबाइल के विवाद में पीलीभीत के युवक की मुंबई में हुई हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पीलीभीत के एक युवक की मुबंई में हत्या हो गई। हत्यारों ने धारदार हथियार के जरिए वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:07 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:07 PM (IST)
मोबाइल के विवाद में पीलीभीत के युवक की मुंबई में हुई हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
मोबाइल के विवाद में पीलीभीत के युवक की हत्या वाली खबर में प्रतीकात्मक फोटो

पीलीभीत, जेएनएन। मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पीलीभीत के एक युवक की मुबंई में हत्या हो गई। हत्यारों ने धारदार हथियार के जरिए वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं युवक की हत्या होने की खबर से अन्य लोग भी सकते में है।

जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद शफीक अहमद के पुत्र तस्लीम (18) मुंबई के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के गोंडी में अपने बहन बहनोई के यहां रह रहा था। परिजनों के मुताबिक तस्लीम का शनिवार को कुछ लोगों से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।

जिसके चलते कुछ लोगो ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मुंबई में रहने वाली बहन अंजुम व बहनोई मोहम्मद शादाब ने तस्लीम की हत्या की सूचना दी। तस्लीम चार बेटों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहने है।

chat bot
आपका साथी