बरेली में युुवक ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस जांंच में जुटी

मीरगंज के रामगंगा खादर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया।फिर रिश्तेदारी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद दूसरे दिन सुबह किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।लडकी के पिता ने थाने पर तहरीर दी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:04 PM (IST)
बरेली में युुवक ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस जांंच में जुटी
पुलिस ने मामले की जांंच शुरू कर दी है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

बरेली, जेएनएन। मीरगंज के रामगंगा खादर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया।फिर रिश्तेदारी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद दूसरे दिन सुबह किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।लडकी के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांंच शुरू कर दी है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

थाना क्षेत्र के खादर के एक गांंव के व्यक्ति ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि शनिवार की सुबह के समय उनकी नाबालिग बेटी गांव के बाहर घूरा डालने गयी थी।पहले से घात लगाये बैठे गांव के ही एक युवक ने अपने साथी की मदद से उसका अपहरण कर लिया। रात में वह उसे लेकर अपनी एक रिश्तेदारी में रुका। जहां उसने उसके साथ  दुष्कर्म किया। सुबह होने पर आरोपित लड़की को गांव के बाहर छोड़ कर चले गये। लड़की के पिता की ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई है।शिकायत मिलने के वाद पुलिस ने जांंच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी