महिला से बाइक सवार युवक बोले- क्राइम ब्रांच की चेकिंग है.. कंगन अंदर रखो, जानिए फिर क्या हुआ

क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बता महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने चेकिंग के नाम पर महिला को रोका हेलमेट व मास्क पहन चलने की बात कही। फिर बढ़ते अपराध की बात कहते हुए कहा कि कंगन अंदर रख लो।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:37 AM (IST)
महिला से बाइक सवार युवक बोले- क्राइम ब्रांच की चेकिंग है.. कंगन अंदर रखो, जानिए फिर क्या हुआ
बरेली में महिला से बाइक सवार युवक बोले- क्राइम ब्रांच की चेकिंग है.. कंगन अंदर रखो, जानिए फिर क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बता महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने चेकिंग के नाम पर महिला को रोका, हेलमेट व मास्क पहन चलने की बात कही। फिर बढ़ते अपराध की बात कहते हुए कहा कि कंगन अंदर रख लो। महिला कंगन उतारकर अंदर रखने लगी। ठगाें ने यही से कंगन साफ कर दिए।

पीड़िता सीमा अग्रवाल जनकपुरी की रहने वाली हैं। बताया कि गुरुवार दोपहर स्कूटी से काम से निकली थी। दोपहर ढाई बजे के करीब जब वह स्ट्रीम कोचिंग के सामने पहुंची तो एक बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। दोनों हेलमेट व मॉस्क पहने थे। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। कहा कि हेलमेट व मास्क न पहनने पर चालान कटेगा। फिर कहा कि अभी एक महिला की चेन लूटी गई है।

आप लोगों को समझ नहीं आ रहा, सोना पहनकर ही बाहर निकलेंगी। तुरंत कंगन उतार अंदर रखिए। इस पर महिला उनकी बातों में आ गई। कंगन उतार गाड़ी में रखने लगी। इसी दौरान एक युवक उन्हें बातों में उलझाए रहा और कंगन पर हाथ साफ कर दिए। पीड़िता को जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंची और स्कूटी से कंगन निकालने लगी। प्रेमनगर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला को कार्ड भी दिखाया

आरोपितों ने महिला को क्राइम ब्रांच के होने का कार्ड भी दिखाया। ऐसे में अंदेशा है कि शहर में यह गिरोह बेहद सक्रिय है। फर्जी आईकार्ड के जरिए क्राइम ब्रांच, पुलिसकर्मी बता ठगी का कार्य किया जा रहा है। पीड़िता के पति अतुल कुमार अग्रवाल की जनरल मर्चेंट की दुकान है। 

chat bot
आपका साथी