अस्पताल से युवक का पासपोर्ट वाला बैग हुआ चोरी, मां को ले गया था इलाज के लिए

इज्जत नगर के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर के केबिन से युवक का बैग चोरी हो गया। खास बात यह है कि उसमें लैपटॉप के साथ जरुरी कागजात और पासपोर्ट भी था। युवक ने इज्जतनगर थाने में मामले की तहरीर दी है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:26 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:26 AM (IST)
अस्पताल से युवक का पासपोर्ट वाला बैग हुआ चोरी, मां को ले गया था इलाज के लिए
उसमें लैपटॉप के साथ जरुरी कागजात और पासपोर्ट भी था

बरेली, जेेएनएन। ऐसे ही नहीं कहा जाता है कि जरा सी सावधानी हटी से समझो दुर्घटना घटी। अब इसी मामले को ले लीजिए। अस्पताल में  मां को देखने गए युवक ने भी नहीं सोचा होगा कि डॉक्टर के केबिन से उसका बैग चोरी हो जाएगा। इज्जत नगर के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर के केबिन से युवक का बैग चोरी हो गया। खास बात यह है कि उसमें लैपटॉप के साथ जरुरी कागजात और पासपोर्ट भी था। युवक ने इज्जतनगर थाने में मामले की तहरीर दी है।  

इटावा में  भरथना के मुहल्ला गांधी नगर के रहने वाले विपिन कुमार की पत्नी सविता अग्रवाल बीमार चल रही हैं। उनका इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को वह बेटे शुभम के साथ मुकुंद अस्पताल गईं थी। जहां डॉक्टर के केबिन में उनके बेटे ने बैग रख दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो जहां पर बैग रखा था। वहां से वो नदारद था। बेटे ने इधर उधर देखा और कर्मचारियों से पूछा लेकिन बैग का पता नहीं चला। बैग मेें लैपटॉप के साथ जरुरी कागजात और पासपोर्ट था। इसके बाद उन्होंने इज्जत नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। वही पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग लगाने का प्रयास कर रही है। 

chat bot
आपका साथी