बदायूं में पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके, युवक ने नशे में दादी के साथ किया दुष्कर्म

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय पोते ने 80 वर्षीय दादी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक उस दौरान युवक नशे की हालत में था।इस दौरान युवक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:22 PM (IST)
बदायूं में पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके, युवक ने नशे में दादी के साथ किया दुष्कर्म
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात 80 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना।

बरेली, जेएनएन।बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय पोते ने 80 वर्षीय दादी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक, उस दौरान युवक नशे की हालत में था।इस दौरान युवक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपित दादी को हलवा खिलाने के बहाने घर ले गया था। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

एक गांव निवासी 80 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात वह घर पर थी। इसी बीच उसके रिश्ते का पोता लालाराम घर पर आया और उसे हलवा खिलाने के बहाने घर ले गया। यहां उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद नहीं थे। आरोपित उसे घर की दूसरी मंजिल के कमरे पर ले गया। यहां उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी। इस वजह से वह विरोध नहीं कर पाई। घटना को अंजाम देने के बाद उसने धमकी भरे शब्दों में यह बात किसी को घर में नहीं बताने के लिए कहा। जब महिला घर पहुंची तो उसने स्वजन को आरोपित की करतूत बताई। इस पर स्वजन महिला को थाने लेेेकर पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। इसके बाद उसकी तलाश में घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपित घर से फरार मिला। पुलिस ने रविवार को पीड़ित महिला का मेडीकल परीक्षण कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इसके अलावा घटना के पीछे जो बात निकलकर सामने आई है, वह यह है कि आरोपित शराब का आदि था। पत्नी की गैरमौजूदगी में घटना की रात उसने शराब का सेवन कर रखा था। इस संबंध में वजीरगंज थाने के कार्यवाह एसओ राजवली सिंह ने बताता कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी