युवक ने दुष्कर्म का मामला छुपाने को किया निकाह, ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से निकाला

पैसों की खातिर एक युवक ने दरगाह आला हजरत में चुपचाप निकाह कर लिया। इसके बाद व्यापार के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये व सात तोला सोना ले लिया। खास बात यह है कि युवक निकाह के बाद भी युवती को ससुराल नहीं ले गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:05 PM (IST)
युवक ने दुष्कर्म का मामला छुपाने को किया निकाह, ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से निकाला
पैसों की खातिर एक युवक ने दरगाह आला हजरत में चुपचाप निकाह कर लिया

 बरेली, जेएनएन।  पैसों की खातिर एक युवक ने दरगाह आला हजरत में चुपचाप निकाह कर लिया। इसके बाद व्यापार के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये व सात तोला सोना ले लिया। खास बात यह है कि युवक निकाह के बाद भी युवती को ससुराल नहीं ले गया। इसी दौरान युवती जब गर्भवती हुई तो वह खुद ससुराल पहुंच गई। इस पर ससुरालियों ने दहेज की मांग कर दी। दहेज की मांग पूरी होने पर ही घर रखने की बात कही। मांग न पूरी होने पर युवती को घर से निकाल दिया। मामले में कैंट पुलिस ने पति फईम पर दुष्कर्म के साथ ससुरालियों पर दहेज व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता के मुताबिक फरीद थाना के मोहल्ला मिर्धान सब्बन की दुकान के सामने वाली गाली के रहने वाले आरोपित फईम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर दो सितंबर वर्ष 2018 को दरगाह आला हजरत ले गया और वहां चुपचाप निकाह कर लिया लेकिन, ससुराल नहीं ले गया। इसके बाद  उत्पीड़न करने लगा। व्यापार के लिए पांच लाख रुपये व सात तोला सोना भी ले लिया। आरोप है कि पीड़िता जब भी ससुराल ले चलने की बात कहती तो फईम बड़े भाई के निकाह के बाद घर ले चलने की बात कहता। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हाे गई। गर्भवती होने के बाद मौका पाते ही पीड़िता खुद ससुराल पहुंच गई। ससुरालीजनों को पूरी बात बताई। आरोप है कि घर पहुंचते ही पति के साथ ससुराली ससुर नियाज अहमद, सास सीला, जेठ हसीन दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर 14 अक्टूबर 2020 को घर से निकाल दिया। कैंट पुलिस ने पीड़िता के पति के खिलाफ दुष्कर्म व ससुरालियों पर दहेज समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी