बरेली में महिला सिपाही पर शोहदे ने की टिप्पणी, कहा तुम इतनी पतली हो, कैसे उठाती होगी इतनी भारी रायफल

शोहदे का दुस्साहस इस कदर बढ़ा कि उसने महिला सिपाही पर टिप्पणी कर दी। इस पर महिला सिपाही ने उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। हालांकि अफरा तफरी का फायदा उठाकर आरोपित भाग निकला। गुरुवार को उसकी तलाश होती रही।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:08 PM (IST)
बरेली में  महिला सिपाही पर शोहदे ने की टिप्पणी, कहा तुम इतनी पतली हो, कैसे उठाती होगी इतनी भारी रायफल
शोहदे का दुस्साहस इस कदर बढ़ा कि उसने महिला सिपाही पर टिप्पणी कर दी।

 बरेली, जेएनएन।  शोहदे का दुस्साहस इस कदर बढ़ा कि उसने महिला सिपाही पर टिप्पणी कर दी। इस पर महिला सिपाही ने उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। हालांकि अफरा तफरी का फायदा उठाकर आरोपित भाग निकला। गुरुवार को उसकी तलाश होती रही। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन के जरिये उसके बारे में जानकारी म‍िली है। 

मामला फरीदपुर का जहां पर  मंगलवार दोपहर को बाजार से जा रही महिला सिपाही को देखकर एक शोहदा मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक गाने बजाने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला सिपाही पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कभी रायफल चलाई है। इतनी पतली हो, रायफल उठती भी है या नहीं। इतना सुनते ही महिला सिपाही का पारा चढ़ गया और उसने शोहदे  पकड़कर पीट दिया। गिरफ्तारी के लिए थाने से फोर्स बुलाया, मगर तब तक वह भाग निकला। भागते समय उसका फोन गिर गया जो  पुलिस को मिल गया है। बुधवार को पुलिस उसकी तलाश में निकली, मगर वह हाथ नहीं आया। गुरुवार को भी उसकी तलाश होती रही। बताया जाता है कि वह दिव्यांग है। आए दिन साहूकारा बाजार में छात्राओं पर फब्तियां कसता है। जानकारी मिलने पर महिला सिपाही वहां स्कूल के समय गश्त करने के लिए गई थी। उसी समय यह घटनाक्रम हुआ। शोहदे की हरकतों की जानकारी पर साहूकारा बाजार में स्कूल के समय पर पुलिस पिकेट बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर एसके पचौरी का कहना है कि मोबाइल फोन के जरिये आरोपित के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही उसे पकड़ लिया  जाएगा।

chat bot
आपका साथी