Yoga Webinar News : मुख्य वक्ता बोले- मन और चेतना को समझ ले तो बढ़ जाएगी पॉजिटिविटी

Yoga Webinar News साहू राम स्वरूप महाविद्यालय में योग दिवस पर वेबीनार का आयोजन किया गया। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत योग से की गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:40 AM (IST)
Yoga Webinar News : मुख्य वक्ता बोले- मन और चेतना को समझ ले तो बढ़ जाएगी पॉजिटिविटी
Yoga Webinar News : मुख्य वक्ता बोले- मन और चेतना को समझ ले तो बढ़ जाएगी पॉजिटिविटी

बरेली, जेएनएन। Yoga Webinar News : साहू राम स्वरूप महाविद्यालय में योग दिवस पर वेबीनार का आयोजन किया गया। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत योग से की गई। मुख्य वक्ता प्रो राजेश कुमार ने साकोसोमेटिक डाइमेंशंस आफ योगा थैरेपी इन पांडेमिक पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि मन और चेतना को समझ लें। तो योग के गुण धान को समझने में मदद मिलेगी। यदि मन में रोगों की जड़ को धारण कर लेंगे तो यह विकराल रुप ले लेती है। उन्होंने कहा कि इस समय यज्ञ चिकित्सा,औषधियों द्वारा हवन इत्यादि करें तो उससे प्रकृति का वातावरण शुद्ध होगा।

वहीं डा मलिक राजेंद्र प्रताप ने सॉल्युशन आफ मार्डन प्राब्लम्स थ्रू योगा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली को प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही डा रंजन कुमार, प्राचार्य डा राकेश अरोरा डा गरिमा,डा शशि शुक्ला,डा राधा यादव ने भी प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी