Yoga And Fitness: बरेली के फिटनेस कोच बाेले- ये आसन कम नही होने देता ऑक्सीज़न का स्तर, जानिए कैसे करें आसन

Yoga And Fitness शरीर को स्वस्थ बनाने और ऑक्सीज़न स्तर को बढ़ाने के लिए अन्य योगासनों की तरह ही मत्स्यासन कारगर हैं। फिटनेस कोच गोविंद यादव बता रहे हैं। मत्स्यासन योगासन की विधि और उससे जुड़ी ये जानकारी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:40 PM (IST)
Yoga And Fitness: बरेली के फिटनेस कोच बाेले- ये आसन कम नही होने देता ऑक्सीज़न का स्तर, जानिए कैसे करें आसन
Yoga And Fitness: बरेली के फिटनेस कोच बाेले- ये आसन कम नही होने देता ऑक्सीज़न का स्तर

बरेली, जेएनएन। Yoga And Fitness: शरीर को स्वस्थ बनाने और ऑक्सीज़न स्तर को बढ़ाने के लिए अन्य योगासनों की तरह ही मत्स्यासन कारगर हैं। फिटनेस कोच गोविंद यादव बता रहे हैं। योगासन से जुड़ी जानकारी।

ये है विधि- जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनो टांगे आपस में जुड़ी रहें। साथ ही हाथ आराम की मुद्रा में दोनों ओर रखें हों।अब पैरों की पालथी मार लें। वही जांघे और घुटने जमीन पर सपाट रहेंगे। सांस खींचते हुए सीने को ऊपर की ओर उठाएं। सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छूता रहेगा।

शरीर का पूरा वजन कोहनियों पर रहेगा। जैसे जैसे सीना उठेगा वैसे ही कंधों की मांसपेशियों पर हल्का दबाव पड़ेगा। इस स्थिति में तब तक रहना हैं। जब तक आप सहज महसूस करें। इस दौरान सांस को सामान्य रखें। सबसे पहले सर उठाएं। उसके बाद सीने को जमीन पर लाएं। टांगो को सीधा करें और विश्राम करें। 

chat bot
आपका साथी