राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहभोज में विदेश से भी जुड़े लोग, बरेली से जुड़े 7500 लोग

World Family Day राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार सहभोज का आयोजन किया। बरेली में रात आठ बजे हुए सहभोज आयोजन में सिर्फ बरेली के ही नहीं बल्कि यहां के परिवारों के लंदन मलेशिया में रहने वाले स्वजनों ने भी हिस्सा लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:40 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहभोज में विदेश से भी जुड़े लोग, बरेली से जुड़े 7500 लोग
लंदन और मलेशिया के परिवार भी जुड़े, तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की।

बरेली, जेएनएन। World Family Day : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार सहभोज का आयोजन किया। बरेली में रात आठ बजे हुए सहभोज आयोजन में सिर्फ बरेली के ही नहीं, बल्कि यहां के परिवारों के लंदन, मलेशिया में रहने वाले स्वजनों ने भी हिस्सा लिया। बरेली से करीब 7500 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली।

संघ परिवार से जुड़े लोगों ने शनिवार को अपनी दिनचर्या को नियमित करते हुए सुबह व्यायाम, हवन-पूजन, गाय और पालतू पशु, चिड़ियों, चीटियों को भोजन दान करते हुए घर की साफ सफाई में सहयोग किया। रात का भोजन ठीक आठ बजे किया। भोजन मंत्र के बाद स्वजन के साथ बैठ प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया। पुरुषों ने अपने घर में मातृ शक्ति के साथ भोजन निर्माण में सहयोग भी किया। भोजन के बाद सभी स्वजनों ने अपने भोजन पात्रों को खुद ही धोया।

महानगर प्रचार प्रमुख आलोक के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ऐसा मानना है कि हमने अपनी दिनचर्या को विभिन्न कारणों से अव्यवस्थित कर लिया है। जिस कारण से शारीरिक रोग, मानसिक रोग, परिवार में अशांति होती है। आज की दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित करके दी गई थी। आज का दिन संकल्प का दिन था। सिर्फ बरेली शहर के लोग ही नहीं, देश के बाहर के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

संघ के गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार सहभोज की अपील की थी। महामारी के दौरान पैदा हुई नकारात्मकता को बहुत अधिक नहीं तो थोड़ा सकारात्मक रूप से लड़ने का मनोबल इस आयोजन से प्राप्त हुआ। आलोक के मुताबिक बरेली में महानगर संघचालक डॉ संतपाल गंगवार के बेटे आशीष और प्रियंका आयोजन में लंदन से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अमेरिका, मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका में रहने वाले बरेली के परिवारों ने भी हिस्सा लिया। ये तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल होती रही।

chat bot
आपका साथी