नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

नगर निगम कर्मचारियों के केंद्रीय आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एक दिवसीय धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 02:47 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 02:47 AM (IST)
नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना
नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

बरेली, जेएनएन : नगर निगम कर्मचारियों के केंद्रीय आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने कम उम्र में सेवानिवृत्त करने वाली सरकार की नीति का विरोध किया। निकाय कर्मचारियों के संगठन ने अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। इससे पहले भी एक दिन का प्रदर्शन हो चुका है। तीसरे चरण में 17 नवंबर को फिर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर मिशन पाल सिंह, जयपाल सिंह आदि कर्मचारी बैठे।

chat bot
आपका साथी