बरेली में भारत विकास परिषद की महिला शाखा ने सिटी श्मशान को दान की 50 क्विंटल लकड़ी

भारत विकास परिषद महिला शाखा की ओर से सिटी श्मशान को 50 कुंटल लकड़ी दान की गयी हैं। बुधवार को भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी के प्रांतीय अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने ट्रक को रवाना किया है। कोविड-19 की समस्या के चलते जरुरतमंदों को लकड़ी की परेशानी न हो।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 04:23 PM (IST)
बरेली में भारत विकास परिषद की महिला शाखा ने सिटी श्मशान को दान की 50 क्विंटल लकड़ी
भारत विकास परिषद की समस्त शाखाएं कोविड काल में सेवा कार्य में लगी हैं।

बरेली, जेएनएन। भारत विकास परिषद महिला शाखा की ओर से सिटी श्मशान को 50 कुंटल लकड़ी दान की गयी हैं। बुधवार को भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी के प्रांतीय अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने ट्रक को रवाना किया है। कोविड-19 की समस्या के चलते जरुरतमंदों को लकड़ी की परेशानी न हो । इसके लिए परिषद की महिला शाखा की ओर से नेक पहल की गयी है। भारत विकास परिषद की समस्त शाखाएं कोविड काल में सेवा कार्य में लगी हैं। प्रांतीय शाखा की ओर से लोगों को आक्सीजन के सिलेंडर भी मुहैया कराए गये। इस नेक पहल में राहुल यदुवंशी, विपिन अग्रवाल, गीता शर्मा, गीता छावड़ा, सिचव ज्योति पुराना, कोषाध्यक्ष ममता बांगा, नीलू कुमार, पूजा, शशि, सीमा, अनीता, राधा, आस्था, पायल, सीमा का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी