महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की दी तहरीर, थानेदार ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मामला

शाहजहांपुर के कलान में रहने वाली महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बाद सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीडिता ने गांव में रहने वाले छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है ।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:34 AM (IST)
महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की दी तहरीर, थानेदार ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मामला
महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद वाली खबर में प्रतीकात्मक फोटो

शाहजहांपुर, जेएनएन। शाहजहांपुर के कलान में रहने वाली महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बाद सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीडिता ने गांव में रहने वाले छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है । उसका आरोप है कि आरोपित उसे गांव में घुमाने के बाद छोड़कर भाग गए। मामले में जहां थानेदार ने चार आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है1 वहीं देर शाम एक आरोपित ने पीडित महिला के बेटे पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में एसपी एस आनंद ने दुष्कर्म की घटना से इंकार करते हुए जांच के आदेश दे दिए है।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह उसके पति व बेटा खेत पर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। तभी थोड़ी दूर रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग घर में घुस आए और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कोई भी उसको बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आरोपितों के जाने के बाद ग्रामीणों की सूचना पति व बेटा वहां पहुंचे। डायल 112 महिला व उसके पति को लेकर थाने पहुंची।

यह है विवाद की जड़

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व गांव के ही एक खेत में मुख्य आरोपित की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का बेटा खेत में मिला था। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था, जिससे मामला थाने तक नहीं पहुंचा, लेकिन लड़की का पक्ष गुस्से में था। सुबह महिला घर में अकेली थी। तभी यह घटना हो गई।

जलालाबाद की घटना दिलायी याद

पांच वर्ष पहले मई 2015 में जलालाबाद के एक गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी। एक युवक गांव में दूसरी जाति की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद युवती के पक्ष के लोगों ने युवक के घर में धावा बोलकर महिलाओं की पिटाई की थी। उसके बाद उन्हें निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया था। यह मामला शासन तक गूंजा था। स्वयं तत्कालीन मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे।

आरोपित पक्ष के आरोप की करेंगे जांच

एसओ दिलीप सिंह भदौरिया ने बताया कि देर शाम आरोपित पक्ष के वकील ने तहरीर दी है। जिसमें महिला के बेटे पर आरोपित की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि वह इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

दुष्कर्म और निर्वस्त्र करके घुमाने के आरोप गलत हैं। दो दिन पहले महिला का बेटा और आरोपित की बेटी एक साथ पकड़े गए थे। उस समय दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सुबह महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी लड़की की मां भी आ गई। दोनों में कहासुनी हुई तो लड़की के परिवार वालों ने महिला को पीट दिया। इस दौरान उसके कपड़े अस्त व्यस्त हो गए। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। एस आनंद, एसपी 

chat bot
आपका साथी