तीन घंटे में पकड़ी गई अस्पताल में नवजात को छोड़कर भागने वाली महिला, सामने आई ये हकीकत

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक महिला अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गई। डॉक्टर व महिला कल्याण अधिकारी के सार्थक प्रयास से करीब तीन घंटे बाद महिला को बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:17 PM (IST)
तीन घंटे में पकड़ी गई अस्पताल में नवजात को छोड़कर भागने वाली महिला, सामने आई ये हकीकत
तीन घंटे में पकड़ी गई अस्पताल में नवजात वाली खबर में प्रतीकात्मक फोटो

शाहजहांपुर, जेएनएन। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक महिला अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गई। डॉक्टर व महिला कल्याण अधिकारी के सार्थक प्रयास से करीब तीन घंटे बाद महिला को बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है।

दरअसल 22 सितंबर को एक गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज के गेट पर पड़ी थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे भर्ती करा दिया गया था जहां उसने बच्ची को जन्म दिया था। मेडिकल कॉलेज की पीआरओ डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने महिला की देखरेख कराने की स्वयं ही जिम्मेदारी उठा ली थी। लेकिन शुक्रवार अपराहन करीब दो बजे बच्ची को बेड पर छोड़कर महिला साड़ी बदलने की बात कहते हुए वार्ड से बाहर निकल गई।

करीब एक घंटे तक जब वापस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। डॉ. पूजा ने इसकी जानकारी पुलिस के अलावा महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा को दी। जिसके बाद मनोचिकित्सक डॉ. रोहिताश, अजय श्रीवास्तव आदि ने तलाश शुरु की तो शांम पांच बजे महिला जलालाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के पास सड़क किनारे लेटी मिल गई।

महिला व उसकी बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे मानसिक स्थित को देखते हुए राजस्थान के अपना घर आश्रम भरतपुर भेजनी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। डॉ पूजा त्रिपाठी पांडेय, पीआरओ मेडिकल कॉलेज

chat bot
आपका साथी