बरेली में थाने पहुंची महिला बाेली- साहब पति बनाता है अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

पत्नी ने पति की शिकायत की है कि पति उसके अश्लील वीडियो बनाता है। इससे वह परेशान है। पति की आदतें सही नहीं है। जब पति की हरकतों का विरोध किया जाता है। तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:52 PM (IST)
बरेली में थाने पहुंची महिला बाेली- साहब पति बनाता है अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ
बरेली में थाने पहुंची महिला बाेली- साहब पति बनाता है अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

बरेली, जेएनएन।  पत्नी ने पति की शिकायत की है कि पति उसके अश्लील वीडियो बनाता है। इससे वह परेशान है। पति की आदतें सही नहीं है। जब पति की हरकतों का विरोध किया जाता है। तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इससे परेशान होकर पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज की है। पत्नी का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसका वाट्सएप चेक करता है। अश्लील वीडियो बनाता है।

जब उसकी इन हरकतों का विरोध किया जाता है। तो पति उसके साथ मारपीट पर उतारु हो जाता है। कई बार पंचायत कर मामले को खत्म करवाया गया है। लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। जब एसओ महिला थाने ने पति से बात की । तो पति का कहना है कि पत्नी के किसी और से संबंध है।

वह तलाक लेने के लिए मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। फिलहाल महिला से बनाए गये वीडियो मांगे गये हैं। साथ ही दोनों को काउंसिलिंग पर बुलाया गया है। एसओ महिला थाना छवि सिंह का कहना है कि मामला आया है। पहले मामले की जांच होगी। इसके बाद ही किसी तरह की कार्यवही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी