पति से हुुए विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, महिला ने की थी दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक मृतका रीना उर्फ फातिमा पति सलीम खां अपने एक बेटे के साथ वाल्मीकि बस्ती सूफी टोला में किराए पर रहती थी। रीना की सलीम के साथ यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके पांच बच्चे थे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 02:40 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 02:40 PM (IST)
पति से हुुए विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, महिला ने की थी दूसरी शादी
पति से विवाद पर रविवार शाम एक महिला फंदे से झूल गई।

 बरेली, जेेएनएन। पति से विवाद पर रविवार शाम एक महिला फंदे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ आरोपित पति को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका रीना उर्फ फातिमा पति सलीम खां अपने एक बेटे के साथ वाल्मीकि बस्ती सूफी टोला में किराए पर रहती थी। रीना की सलीम के साथ यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके पांच बच्चे थे। पहले पति से अलग होने के बाद उसने सलीम खां से निकाह किया। सलीम से रीना को एक बच्चा हुआ। सलीम आरी का काम करता है। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। मारपीट हुई। दोपहर के बाद सलीम बाजार चला गया। लौटकर आया तो देखा कि पत्नी फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई हैं। आनन-फानन में उसने पत्नी को खुद फंदे से उतारा। पहली मंजिल से रीना को उतारकर सलीम नीचे लेकर आया। इसके बाद सलीम रीना को कई अस्पताल लेकर पहुंचा। सभी जगह डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। घर पर रीना का एक छोटा बेटा है। पहले पति से हुए पांच बच्चे पहले पति की ही सुपुर्दगी में हैं।

chat bot
आपका साथी