अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली महिला बोली, मेरे साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पुलिस ने तीन दिन बाद क्यों कराया मेडिकल

Gang Misdeed in Bareilly तीन दिन से लगातार हो रही फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस को पीड़ित महिला का मेडिकल कराना ही पड़ा। वहीं मंगलवार को पीड़िता होश में आई। अपने बयान में उसने कहा कि हमारे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:38 PM (IST)
अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली महिला बोली, मेरे साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जानिये पुलिस ने तीन दिन बाद क्यों कराया मेडिकल
फजीहत कराने के बाद पुलिस ने तीसरे दिन कराया महिला का मेडिकल

सीबीगंज (बरेली), जेएनएन। Gang Misdeed in Bareilly : तीन दिन से लगातार हो रही फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस को पीड़ित महिला का मेडिकल कराना ही पड़ा। वहीं मंगलवार को पीड़िता होश में आई। अपने बयान में उसने कहा कि हमारे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने एक-एक कर कई फोटो दिखाये जिसमे से तीन आरोपितों की पहचान उसने की है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। बुधवार को महिला की मेडिकल रिपोर्ट आएगी। लिहाजा, अब सभी की निगाहें महिला की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुईं हैं।

थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला बीते रविवार को अर्ध नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में बरामद हुई थी। पीड़िता का पति अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहा था लेकिन पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हो रही थी जिसके बाद पुलिस को मजबूरन महिला का मेडिकल कराना पड़ा। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को वह बच्चों के कपड़े खरीदने बंडिया गांव गई हुई थी।

इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर गन्ने के खेत में खींच कर ले गए थे, जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद अधमरा छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पीड़िता ने तीन युवकों की पहचान की है। उसका कहना है कि यही लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने अब इस आधार पर युवकों की तलाश तेज कर दी है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरेः पीड़ित महिला के बयान के बाद पुलिस अब बंडिया बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कैमरे में आरोपित जरूर कैद हुए होंगे। वह महिला भी आते-जाते दिखाई पड़ेगी। जल्द ही पूरे मामले के राजफाश का दावा भी किया गया है। सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। बुधवार को उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। बयान में महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है।

chat bot
आपका साथी