पीलीभीत में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

पीलीभीत में सड़क पार रही महिला को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:10 AM (IST)
पीलीभीत में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
पीलीभीत में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

बरेली, जेएनएन। पीलीभीत में सड़क पार रही महिला को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार की सुबह बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी अजुध्या देवी अपने घर के सामने ही सड़क पार से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस लौट रही थीं। वह सड़क पार रही थीं कि इसी बीत मार्ग पर तेज गति से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही नाक व मुंह से भी खून बहने लगा। दुर्घटना के बाद चालक बाइक भगा ले गया। 

स्वजन आनन फानन में घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कांत वर्मा के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी