बदायूं बस अड्डे पर चेन खींचने का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ा, पीटने के बाद पुलिस के हवालेे किया

Chain Snatching at Badaun Bus Stand बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस में लगातार दूसरे दिन चेन स्नैचिंग का प्रयास हुआ। हालांकि रविवार को चेेन खींची नहीं जा सकी। बस में मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 05:10 PM (IST)
बदायूं बस अड्डे पर चेन खींचने का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ा, पीटने के बाद पुलिस के हवालेे किया
सवारियों व रोडवेज बस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने महिला को पीटा

बरेली, जेएनएन। Chain Snatching at Badaun Bus Stand : बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस में लगातार दूसरे दिन चेन स्नैचिंग का प्रयास हुआ। हालांकि रविवार को चेेन खींची नहीं जा सकी। बस में मौजूद लोगों ने चेेन खींचने वाली महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने देर शाम महिला का 151 में चालान कर दिया।

शनिवार को रामपुर के शाहबाद निवासी महिला की चेेन रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस से ही खींची गई थी। इस मामले में पुलिस को कोई सुराग अब तक हाथ नहीं लगा था। पुलिस ने चेकिंग कर प्रयास तो किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रविवार सुबह ही फिर उसी तरह की वारदात करने का प्रयास किया गया। रोडवेज बस में सवार एक महिला की चेेन खींची गई, लेकिन वह बच गई। चेेन खींचने वाली महिला को बस में मौजूद अन्य लोगों ने देख लिया। उन्होंने महिला को बस से नीचे उतारा और शोर मचाया। इस पर वहां भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची रोडवेज चौकी पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई।

थाने में महिला ने अपना नाम बरेली रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाली भारती बताया। उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसने चेन नहीं खींची थी। पुलिस को भी उसके पास से कोई चेेन या अन्य सामान नहीं मिला। न ही किसी द्वारा तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने शाम को शांति भंग में उसका चालान कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि महिला के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था। इसके चलते उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी