शाहजहांपुर में महिला ने कांस्टेबल पति पर लगाया जहर खिलाने का आरोप, पुलिस चौकी के पास पड़ी मिली महिला

Woman Accuses Constable Husband of Feeding Poison in Shahjahanpur शाहजहांपुर में महिला ने कांस्टेबल पति पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। पुलिस काे महिला पुलिस चौकी के पास पड़ी मिली। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:21 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:21 AM (IST)
शाहजहांपुर में महिला ने कांस्टेबल पति पर लगाया जहर खिलाने का आरोप, पुलिस चौकी के पास पड़ी मिली महिला
शाहजहांपुर में महिला ने कांस्टेबल पति पर लगाया जहर खिलाने का आरोप

बरेली, जेएनएन। Woman Accuses Constable Husband of Feeding Poison in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में महिला ने कांस्टेबल पति पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। पुलिस काे महिला पुलिस चौकी के पास पड़ी मिली। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा ह 

सदर क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी सुषमा देवी ने सदर थाने में कांस्टेबल पति पवन कुमार के खिलाफ प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को इस प्रकरण में सुषमा, पवन कुमार व सदर थाने के विवेचक एडीजी जोन के सामने पेश हुए थे। शाम को वापस शाहजहांपुर आने के बाद सुषमा रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पूछने पर आरोप लगाया कि पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज भिजवाया गया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि महिला ने प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच चल रही है। अब जो आरोप लगाए जा रहे है उसकी भी जांच कराई जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी