पीलीभीत में बारिश-बाढ़ के साथ अब कोहरेे ने दी दस्तक, सुबह छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को हुई दिक्कत

Fog knocked in Pilibhit तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद अब कोहरा ने भी पीलीभीत में दस्तक दे दी है। बुधवार की रात में ही कोहरा आने लगा था लेकिन सुबह कोहरा काफी घना हो गया। सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:49 AM (IST)
पीलीभीत में बारिश-बाढ़ के साथ अब कोहरेे ने दी दस्तक, सुबह छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को हुई दिक्कत
पीलीभीत में गुरुवार की सुबह कोहरा छा गया, इससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

बरेली, जेएनएन। Fog knocked in Pilibhit : तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद अब कोहरा ने भी पीलीभीत में दस्तक दे दी है। बुधवार की रात में ही कोहरा आने लगा था लेकिन सुबह कोहरा काफी घना हो गया। सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। चंद मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। ऐसे में सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों के चालकों को हेडलाइटें जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा।

दिन चढ़ने के साथ वातावरण से कोहरा छंटने लगा, तब हल्की धूप खिली लेकिन आसमान पर कोहरे की परत जमी रही। मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी कमी आने लगी है। दिन का तापमान तीन दिन पहले तक 31-32 तथा रात का तापमान 21-22 डिग्री चल रहा था लेकिन अब यह घटकर क्रमश: 28 और 18.6 पर आ गया है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार अब फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन मौसम में बदलाव आ गया है। इसीलिए तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा भी आना शुरू हो गया है। आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा की समस्या रहेगी।

बारिश से कच्चे-पक्के मकानों की गिरीं दीवारेंः तीन दिन तक घनघोर बरसात के कारण विभिन्न गावों मे लोगों के कच्चे पक्के मकानों की दीवारे गिर गई। विगत रविवार को अचानक मौसम बदलने से आसमान बादलों से घिर गया। शाम से गरज चमक के साथ ही झमाझम बरसात शुरू हो गई थी।दूसरे दिन मंगलवार को भी पूरे दिन और रात को घनघोर बरसात से लोगों के घर टपकने लगे।झमाझम बारिश से कलीनगर कस्बे में बार्ड चार निवासी छोटे लाल के पक्के मकान की दीवार मंगलवार आधी रात को भरभराकर ढह गई।छोटे लाल ने बताया कि परिवार वाले उस समय बरामदे मे सो रहे थे जिससे बढा हादसा होने से टल गया।कस्बे के ही बार्ड नौ निवासी रहमुद्दीन के घर की कच्ची दीवार गिर गई।इसके अलावा क्षेत्र के सुखदासपुर नवदिया, सपाह ,मल्लपुर आदि गांवो के दर्जन भर से अधिक लोगों के मकानो की दीवारों में दरारें पड गई हैं।

chat bot
आपका साथी