Wildlife News : बरेली में घर के बाहर बंधी बकरी काे तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणाें में मचा हड़कंप

Wildlife News मीरगंज के शाही क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में सोमवार रात को घर के बाहर बंधी बकरी को तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया। घर के बाहर सो रहे धनसिंह ने तेंदुआ को बकरी का शिकार करते देख शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ मौके से भाग गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Wildlife News : बरेली में घर के बाहर बंधी बकरी काे तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणाें में मचा हड़कंप
Wildlife News : बरेली में घर के बाहर बंधी बकरी काे तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणाें में मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। Wildlife News : मीरगंज के शाही क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में सोमवार रात को घर के बाहर बंधी बकरी को तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया। घर के बाहर सो रहे धनसिंह ने तेंदुआ को बकरी का शिकार करते देख शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ मौके से भाग गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को कांबिंग के दौरान तेंदुआ के पगचिन्ह मिले। जिसके बाद सभी से सावधान रहने व ग्रुप में घरों से बाहर निकलने की अपील वन विभाग ने की है।

धन सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर आधा दर्ज बकरियां बंधी हुई थी। देर रात बकरी के मिमयाने की तेज आवाज सुनकर उनकी आंखे खुल गई। देखा तो एक तेंदुआ बकरी की गर्दन मुंह से पकड़े हुए खींचता हुआ खेतों की ओर ले जा रहा था। शोर मचाने पर काफी ग्रामीण कुछ ही देर में वहां इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडों के साथ ग्रामीणों ने पीछा किया तब तक वह शिवानी के खेत में बकरी का शिकार कर चुका था।

खेत में केवल बकरी के कुछ अवशेष खेत में इधर उधर पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देररात कांबिंग की। ग्रामीणों का कहना है कि कांबिंग के दौरान तेंदुआ की गुर्राने की आवाज सुनाई दी। वहीं दोबारा तेंदुआ ने दोबारा रात दो बजे रामस्वरूप के घर में बंधी बकरी पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। रामस्वरूप की पत्नी चंद्रवती ने शोर मचाना शुरू किया तो सभी ग्रामीण उनके घर की ओर दौड़े। शोर सुनकर तेंदुआ नुमा जानवर जंगल की ओर भाग गया।

जानकारी पर मंगलवार सुबह वन विभाग से रेंजर संतोष कुमार सिंह वन दरोगा नेत्रपाल, सत्यपाल, टीकाराम गांव पहुंचे और कांबिंग की। जहां खेतों में तेंदुआ के पगचिन्ह देख सभी से ग्रुप में घरों से बाहर निकलने की अपील की।

chat bot
आपका साथी