Wildlife in Pilibhit : कानपुर प्राणि उद्यान पहुंचा पीलीभीत में आतंक फैलाने वाले घायल तेंदुआ

पीलीभीत के अमरिया में आतंक फैलाने वाले घायल तेंदुए को वन विभाग ने कानपुर के प्राणि उद्यान भेज दिया है। वन विभाग ने उसके अगले बाएं पंजें पर पुरानी चोट होने के कारण भेजा है। जहां उसका बेहतर इलाज हो सकेगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:44 PM (IST)
Wildlife in Pilibhit : कानपुर प्राणि उद्यान पहुंचा पीलीभीत में आतंक फैलाने वाले घायल तेंदुआ
Wildlife in Pilibhit : कानपुर प्राणि उद्यान पहुंचा पीलीभीत में आतंक फैलाने वाले घायल तेंदुआ

पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत के अमरिया में आतंक फैलाने वाले घायल तेंदुए को वन विभाग ने कानपुर के प्राणि उद्यान भेज दिया है। वन विभाग ने उसके अगले बाएं पंजें पर पुरानी चोट होने के कारण भेजा है। जहां उसका बेहतर इलाज हो सकेगा। वन विभाग ने इस तेंदुए को अमरिया में पिंजरा लगाकर पकड़ा था। तेंदुए के पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद उच्चाधिकारी तय करेंगे कि वह कहां रहेगा।

सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार के अनुसार तेंदुआ के बाएं पंजे में लगभग दो साल पुरानी चोट देखी गई है। इसी वजह से वह बड़े पशुओं का शिकार नहीं कर पा रहा था। यह तेंदुआ ज्यादातर पालतू कुत्तों, बकरी, मुर्गे-मुर्गियों जैसे जानवरों का आसान शिकार कर रहा था। उसके शरीर के किसी अन्य हिस्से में कोई चोट नहीं है। उसका पूरी शरीर स्वस्थ है। सभी अंग सही काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान में विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों के निर्देशन में तेंदुआ की देखभाल होगी। जब उसकी पुरानी चोट पूरी तरह से ठीक हो जाएगी, तब जैसा उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार जंगल में छोड़ा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी