बरेली में पत्नी ने दी पति को धमकी, बोली- ज्यादा जोर जबरदस्ती की तो मार दिए जाओगे

उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी द्वारा पति को जान से मारने की धमकी दिए जाने का प्रकरण सामने आया है। यहां एक ट्रक डाईवर ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:23 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:38 PM (IST)
बरेली में पत्नी ने दी पति को धमकी, बोली- ज्यादा जोर जबरदस्ती की तो मार दिए जाओगे
बरेली में पत्नी ने दी पति को धमकी, बोली- ज्यादा जोर जबरदस्ती की तो मार दिए जाओगे

बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी द्वारा पति को जान से मारने की धमकी दिए जाने का प्रकरण सामने आया है। यहां एक ट्रक डाईवर ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति का आरोप  है कि उसकी पत्नी ने उसे फोन पर धमकाते हुए कहा है कि वह जिस रास्ते पर चल रही है उसी पर चलेगी। ज्यादा जोर जबरदस्ती करोगे तो मार दिए जाओगे।

यह मामला हाफिजगंज थाने का है। जहां एक ट्रक ड्राईवर अपने हाथ में तहरीर लिए पहुंचा। उसने कोतवाल को तहरीर देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब दस वर्ष पूर्व पीलीभीत के जहांनाबाद में रहने वाली एक युवती से संपन्न हुआ था। उसके तीन बच्चे है। पीड़ित ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी पत्नी का गांव में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके बाद वह गांव छोड़कर बरेली आकर रहने लगा। उसका आरोप है कि वह अधिक्ततर समय घर बे बाहर ही रहता है।

ऐसे में उसकी पत्नी पीठ पीछे उसके साथ अनहोनी कराने की साजिश कर रही है। पीडित पति ने बताया कि रविवार को वह अपनी मां के साथ अपने मायके वापस लौट गई। मायके वापस लौटते समय रास्ते में उसे फोन पर धमकाया है। पति का कहना है कि उसने उससे फोन पर कहा है कि वह जिस रास्ते पर चल रही है उसी पर चलेगी ज़्यादा ज़ोर ज़बरदस्ती करोगे तो मारे जाओगे। इस मामले में कोतवाल ने अपनी जांच शुरू कर दी है।  

chat bot
आपका साथी