महिला 16 दिन बाद मायके से लौटी तो पति ने पीटा और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता किया खत्म

महिला मायके से 16 दिन बिना बताए ससुराल लौटी तो उसे ससुरालियों के विरोध का सामना करना पड़ा।पति समेत ससुराल वालों ने उसे पीटा। इसके बाद पति ने एक साथ तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। मुहल्ले वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:38 PM (IST)
महिला 16 दिन बाद मायके से लौटी तो पति ने पीटा और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता किया खत्म
पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

बरेली, जेएनएन। महिला मायके से 16 दिन बिना बताए ससुराल लौटी तो उसे ससुरालियों के विरोध का सामना करना पड़ा।पति समेत ससुराल वालों ने उसे पीटा। इसके बाद पति ने एक साथ तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।शोर शराबा सुनकर मुहल्ले वालों ने महिला के मायके वालों और पुलिस को मामले की जानकारी दी।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वजन ने महिला को बचाया।पुलिस ने महिला को उसकी मां के सुपुर्द करके पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।महिला ने घर के पुरुषों पर मारपीट के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। 

घटना इज्जनगर के भूड़ा नगरिया की है। प्रेमनगर की रहने वाली पीड़िता की शादी इज्जनगर के भूड़ा नगरिया के रहने वाले नईम के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि करीब 16 दिन पूर्व पति उसे मायके छोड़ आया था। शुक्रवार को जब वह ससुराल पहुंची तो पति व ससुराली उसे देखकर आगबबूला हो गए। आरोप है कि उससे सवाल किया गया कि यहां तुम्हें किसने बुलाया है । यहां क्यों आई हो। इस पर विवाहिता ने बच्चों का हवाला दिया तो ससुरालियों ने उससे छेड़छाड़ व मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पड़ोसियों ने इस बात की सूचना विवाहिता के घर वालों को दी। मायके पक्ष के लोग पुलिस संग बेटी के पास पहुंचे और पीड़िता को उसके मां के सुपुर्द किया। इधर, पीड़िता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपित पति नईम, सास कनीजन, देवर मोहम्म्द फईम, सौतन शकूफी, नफीसा, मामू मन्ने, मामी गुड़िया, नन्द शमीम नन्दोई अबरार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी