Weekend Lockdown in Bareilly : बरेली में आज रात आठ बजे से 59 घंटे का लॉकडाउन, प्रशासन करेगा सख्ती

Weekend Lockdown in Bareilly शासन द्वारा लागू वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। कोविड कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश जारी हो चुके हैं। इस दरम्यान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:40 AM (IST)
Weekend Lockdown in Bareilly : बरेली में आज रात आठ बजे से 59 घंटे का लॉकडाउन, प्रशासन करेगा सख्ती
557 कंटेनमेंट जोन में लगने लगी बल्लियां, बढ़ी सख्ती।

बरेली, जेएनएन। Weekend Lockdown in Bareilly : शासन द्वारा लागू वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। कोविड कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश जारी हो चुके हैं। इस दरम्यान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। औद्योगिक इकाइयां संचालित होती रहें। पुलिस कंटेनमेंट जोन में सख्ती करेगी। इस दौरान सिविल डिफेंस, एनसीसी और एनएसएफ का सहयोग भी लिया जाए।

कोविड कर्फ्यू के चलते परचून बुकिंग ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी गुरुवार को बैठक करके निर्णय लिया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से शुक्रवार को माल की डिलीवरी नहीं की जाएगी। इसलिए जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक व्यापारी बाजार का कार्य सोमवार से लेकर गुरुवार तक पूरा कर लें। ताकि शुक्रवार को किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। इस मौके पर राजकुमार गर्ग, मोहम्मद तनवीर, मोहित खंडेलवाल, प्रथमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लगने लगी बल्लियां, बढ़ रही सख्ती

शहर के 557 कंटेनमेंट में भी बल्लियां लगाकर सख्ती बढ़ा दी गई है। लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। पंचायत चुनाव से पुलिसबल की जिले में वापसी के बाद यह सख्ती और बढ़ाई जाएगी। संक्रमितों के मिलने के बाद शहर में कंटेनमेंट जोन बढ़ते जा रहे है।डीएम बरेली नितीश कुमार ने बताया कि लोगों को वीकली लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। संक्रमण की दर काे कम करने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी