Weather Forecast Update : पांच दिन रहेगा मौसम साफ, घटेगा तापमान, नहीं सताएगी धूप

बारिश के दिन अब लगभग लद चुके हैं। अगले पांच दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान थोड़ा और नीचे आ सकता है। हवा दिशा बदल कर चलती रहेगी। आसमान तले बादलों का आवागमन बना रहेगा लिहाजा धूप भी ज्यादा नहीं सताएगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:00 AM (IST)
Weather Forecast Update : पांच दिन रहेगा मौसम साफ, घटेगा तापमान, नहीं सताएगी धूप
पांच दिन रहेगा मौसम साफ, घटेगा तापमान, नहीं सताएगी धूप वाली खबर में प्रतीकात्मक फोटो

बरेली, जेएनएन। बारिश के दिन अब लगभग लद चुके हैं। अगले पांच दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान थोड़ा और नीचे आ सकता है। हवा दिशा बदल कर चलती रहेगी। आसमान तले बादलों का आवागमन बना रहेगा, लिहाजा धूप भी ज्यादा नहीं सताएगी। इस बार मानसून कब आया और कब रुखसत हो गया, अंदाजा ही नहीं लग सका। सितंबर में ही शुरू के चार सप्ताह लगभग सूखे गुजर गए। हां चालू सप्ताह के शुरुआत में तीन दिन पड़ीं फुहरें जरूर शीत ऋतु की आहट करा गईं। अब मौसम मस्त हो चला है, सेहत बनाने के दिन दस्तक देने लगे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमानिक मानचित्र आगामी पांच दिन बारिश शून्य दर्शा रहा है। यानी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 26 और 27 सितंबर को न्यूनतम तापमान 22, जबकि 28, 29 व 30 को 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक ही ठहरा रहेगा। हवा आठ किमी की गति पकड़े रहेगी, जो मौसम मनभावन बनाने में मदद करेगी। आर्द्रता 55 से 85 फीसद रहेगी।

किसानों को वैज्ञानिक सलाहइस महीने की शरूआत में हल्के सूखे की स्थिति बनी रहने के कारण मैदानी हिस्सों में फसलें बहुत बेहतर तो नहीं, लेकिन मध्यम या कुछ बेहतर रहेंगी। पंतनगर विवि के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने कृषकों को सलाह दी है, कि अगले पांच दिन बारिश की संभावना शून्य होने को ध्यान में रखकर धान, गन्ना व सब्जी आदि फसलों में उचित नमी बनाए रखें। गन्ने की शरदकालीन गन्ने की बुवाई जारी रखें। गन्ने के साथ अंत: फसलें बोने का भी यह उचित समय है। डॉ. सिंह ने सलाह दी कि यदि सोयाबीन की फसल में कुछ पौधे पीले पड़ गए हों तो उन्हें उखाड़ फेंके। 

chat bot
आपका साथी