बरसात बाद आधे शहर की जलनिकासी के इंतजाम

बदायूं रोड समेत आधे शहर की जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम नगर निगम ने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की सीमा के पार भूमिगत पाइपलाइन डालकर शहर का पानी शोधित करके रामगंगा में प्रभावित किए जाने की योजना है। स्मार्ट सिटी के तहत इस प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को काम सौंपा गया है। संस्था ने मौके पर सर्वे शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:36 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:36 AM (IST)
बरसात बाद आधे शहर की जलनिकासी के इंतजाम
बरसात बाद आधे शहर की जलनिकासी के इंतजाम

बरेली, जेएनएन : बदायूं रोड समेत आधे शहर की जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम नगर निगम ने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की सीमा के पार भूमिगत पाइपलाइन डालकर शहर का पानी शोधित करके रामगंगा में प्रभावित किए जाने की योजना है। स्मार्ट सिटी के तहत इस प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को काम सौंपा गया है। संस्था ने मौके पर सर्वे शुरू कर दिया है।

इस प्रोजेक्ट के तहत तीन बड़े काम होने हैं। इसमें बदायूं रोड पर जहां नगर निगम की सीमा खत्म हो रही है, उससे पहले एक पंपिग स्टेशन बनाया जाना है। वहां से आगे करीब चार किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन डालनी है। यह पाइप लाइन रेलवे लाइन के किनारे होते हुए रामगंगा स्टेशन तक पहुंचेगी। वहां एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। एसटीपी से पानी शोधित होकर रामगंगा में छोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने सीएनडीएस को पांच लाख रुपये दिए हैं। एबीडी क्षेत्र के साथ कई मुहल्लों को होगा लाभ

स्मार्ट सिटी योजना में चुने गए एरिया बेस डेवलेपमेंट (एबीडी) क्षेत्र के तहत छह वार्ड आते हैं। इसका क्षेत्र सिविल लाइंस में अक्षर विहार से रेलवे जंक्शन होते हुए चौपुला चौराहा, कुतुबखाना, श्यामगंज, सेटेलाइट तक शामिल है। योजना प्रमुख रूप से इस क्षेत्र के जल निकासी की है। यहां का पानी नालों के जरिए बदायूं रोड तक जाएगा। इसके अलावा सुभाषनगर क्षेत्र के आसपास के कई मुहल्लों को भी इससे लाभ होगा। इन कॉलोनी, मुहल्लों से होगी जल निकासी

सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, कचहरी कंपाउंड, रेलवे स्टेशन, चौपुला, कोतवाली क्षेत्र, श्यामगंज, बरेली कॉलेज के आसपास, विकास भवन, गांधी उद्यान, सुभाषनगर, नेकपुर, मढ़ीनाथ, बंशी नगला, गणेश नगर, अनुपम नगर, सिठौरा, अनुपम नगर, रवींद्र नगर आदि --------------

स्मार्ट सिटी योजना के तहत एबीडी क्षेत्र के पानी की निकासी को प्लान बनाया है। इससे बदायूं रोड के भी कई मुहल्लों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी। सीएनडीएस को डीपीआर बनाने के लिए कहा है।

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी