बदायूं में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुरू हुआ मतदान

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। बार में 793 मतदाता शाम चार बजे तक अपने मत का प्रयोग करेंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:19 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:19 PM (IST)
बदायूं में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुरू हुआ मतदान
बदायूं में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुरू हुआ मतदान

बदायूं, जेएनएन : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। बार में 793 मतदाता शाम चार बजे तक अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्ति के बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र कुमार सक्सेना, ब्रजपाल शाक्य, देवपाल सिंह, भीष्मपाल सिंह, शशिबाला कश्यप मैदान में हैं। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार और हरिओम में सीधा मुकाबला है। महासचिव पद पर विवेक शर्मा, ब्रह्म सिंह यादव, रोशन, यासीन नकवी सोनी और सुधीर शर्मा के बीच लड़ाई है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए प्रभात सक्सेना और उपदेश कुमार सिंह के मध्य और कोषाध्यक्ष पद पर भी रचित कुमार गुप्ता और मनोज कुमार बीच मुकाबला होना है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए मरमूद अहमद खां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए राजीव सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील मोहन श्रीवास्तव ने ही नामांकन कराया है, इसलिए इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 

chat bot
आपका साथी